फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers demonstrated for not getting ration

राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 03 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for not getting ration
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के सरई, रामगढ़ के ग्रामीणों ने राशन न मिलने पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वेबसाइट बंद कर दिए जाने के कारण कई ग्रामीण राशन का उठान नहीं कर पा रहे हैं। मामले से अधिकारियों को अवगत कराते हुए राशन वितरण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सरई गांव के ग्रामीणों का कहना है कि राशन वितरण समय से शुरू हुआ लेकिन बीच में ही वेबसाइट बंद कर दी गई। इससे सरई गांव के लगभग 150 कार्डधारक राशन उठान करने से वंचित हो गए हैं। कोटेदार राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि यह हमारे हाथ में नहीं है। ऊपर से ही वेबसाइट बंद है जिसकी वजह से यह समस्या खड़ी हो गई है। धर्मराज मौर्य, जियुत भारती, राजेश मौर्य, शराफत शाह ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्डधारकों को राशन दिलाए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में समय लाल विश्वकर्मा, नंदलाल त्रिपाठी, रमाकांत देव, राजू मौर्या, हरिहर मौर्या, मुलायम सिंह, रमेशचंद्र मौर्या, सतेंद्र कुमार, बिकेश मौर्या, बबुंदर मौर्या, सूर्यबली कुशवाहा, रामप्रवेश, सुनील मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed