फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers demonstrated against power cuts

Sonebhadra News: बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 07 Sep 2024 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated against power cuts
सलखन। विद्युत सब स्टेशन गुरमा/सलखन से इन दिनों अघोषित बिजली कटौती जारी है। इससे न सिर्फ खेती प्रभावित हो रही है, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। इससे आक्रोशित गांव के पुरुष एवं महिलाओं ने शनिवार को सलखन स्थित विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी की। सभी ने जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों रात और दिन बिजली कटौती हो रही है। पॉवर कनेक्शनधारियों का उद्योग धंधा चौपट हो गया है। सलखन के पूर्वी बस्ती में दो दिन से तार टूटने की वजह से बस्ती में अंधेरा है। जल्द आपूर्ति बहाल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से नार सिंह मौर्य, भोला, सुनील कुमार, सुशील कुमार, इरशाद अहमद, अजय कुमार के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed