{"_id":"62a9e47b7d4b9c6e527a8c25","slug":"villagers-demonstrated-against-bridging-check-dam-sonbhadra-news-vns658979750","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकडैम पाटने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकडैम पाटने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड बभनी के बड़होर गांव में वर्ष 2004 में ब्लाक स्तर से चेकडैम का निर्माण कराया गया। आरोप है कि चेकडैम पर कुछ व्यक्ति कब्जे की नियत से उसे पाट रहे हैं। इसका विरोध करते हुए आक्रोशित महिला-पुरुषों ने बुधवार की शाम प्रदर्शन किया। साथ ही विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने की मांग की।
बड़होर गांव के दुधमनिया नाला पर वर्ष 2004 मे चेकडैम का निर्माण कराया गया था। जिसे गांव के कुछ लोगों द्वारा लगातार पाट दिया जा रहा है। जिस कारण नाला में पानी नहीं रुक रहा है। बुधवार को ग्रामीण शिव प्रसाद, श्याम सुंदर, संतलाल, गगन बिहारी, रंगरयली, आशा देवी, मीना देव, सीता देवी, सुगीता, रजनी, ओमप्रकाश ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि बड़होर के दुधमनिया नाला में बने चैकडैम को पाटने के लिए कई वर्षों से प्रयास चल रहा है। कुछ दिनों पहले इसे लेकर विवाद भी हो चुका है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सहित ब्लाक कार्यालय पर न्याय के लिए गुहार लगा चुके। ग्रामीणों की मानें तो नाला ग्रामीणों के लिए जल स्रोत है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।