फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers demanded employment for local youth in companies during the public outreach meeting.

Sonebhadra News: जन चौपाल में ग्रामीणों ने कंपनियों में स्थानीय युवाओं के लिए मांगा रोजगार

Sun, 13 Sep 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Villagers demanded employment for local youth in companies during the public outreach meeting.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहमोरी के बाबा मछेंद्रनाथ मंदिर परिसर में शनिवार काे सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

जन चौपाल में क्षेत्र में स्थापित हो रही कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए, जिससे औद्योगिक विकास का लाभ क्षेत्र के लोगों को भी मिल सके। विधायक ने आश्वस्त किया कि विकास के साथ स्थानीय लोगों के हितों का संरक्षण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों को स्थानीय लोगों की बात हर हाल में माननी होगी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क समेत कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक के प्रयासों की सराहना की। साथ ही नेटवर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार से जुड़ी समस्याओं के भी शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, सदर एसडीएम आशीष त्रिपाठी, ओबरा एसडीएम रवि वर्मा, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री सुदामा पटेल, भाजपा जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, शिवम सिंह, राजबहादुर सिंह, लक्ष्मण देव खरवार, किरण त्रिपाठी, देवेश मिश्रा, बाबा गोवर्धन दास, अमित दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed