फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers along with former MLA surrounded the sub-centre

Sonebhadra News: पूर्व विधायक संग ग्रामीणों ने किया उपकेंद्र का घेराव

Tue, 22 Aug 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers along with former MLA surrounded the sub-centre
शाहगंज। शाहगंज बाजार सहित आस-पास के दर्जनों गांवों में हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता पूर्व विधायक के नेतृत्व में मंगलवार को शाहगंज विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रमेश दूबे ने कहा कि कई दिनों से घोरावल में विद्युत आपूर्ति का संकट है। हर दो घंटे पर बिजली ट्रिप होने के साथ दिन भर बिजली गायब रहती है। जिसके कारण उपभोक्ताओं और किसानों को काफी दिक्कतें हो रही है और बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ बारिश नहीं हो रही वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती की दोहरी मार से किसान परेशान हैं। धान की फसल सूख रही है। शाहगंज कस्बे में केबिल के द्वारा दिए गए कनेक्शन के तार छूकर गिर जा रहे हैं। मगर विभाग किसी बड़े अनहोनी के जैसे इंतजार में हैं। मौके पर मौजूद एसडीओ ने ग्रामीणों से विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ईश्वरी प्रताप सिंह, ईशान खान, श्याम बिहारी जायसवाल, अनिल सिंह, संजय सिंह पटेल, मन्ना खां, गोविंद केसरी, सूरज पाण्डेय, रविन्द्र आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्या भी पुलिस बल के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed