{"_id":"60a2a6ef8ebc3efad14b99a8","slug":"village-monitoring-committees-should-be-activated-sonbhadra-news-vns5899982127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम निगरानी समितियों को किया जाए सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम निगरानी समितियों को किया जाए सक्रिय
विज्ञापन
सोनभद्र। शासन से नामित जिले के नोडल अधिकारी श्रमायुक्त मोहम्मद मुस्तफा ने सोमवार को सर्किट हाउस बैठक कर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने गांवों में सफाई, सैनिटाइजेशन की जानकारी ली। कहा कि ग्राम निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाएगा।
नोडल अधिकारी ने कहा कि ग्राम निगरानी समितियों के कार्यों का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाय। जन जागरूकता के कार्यों में जो कमी हो, उसमें सुधार लाई जाय। आशा, आंगनबाड़ी, सेक्रेटरी, लेखपाल, गांव के चौकीदार, नेहरू युवा केंद्र के पदाधिकारियों से भी सकारात्मक सहयोग लिया जाय। ग्रामीण इलाकों के जिनकी जॉच रिपोर्ट पॉजिटिव हो और उनके पास स्वच्छ शौचालय के अलावा अलग से रहने की व्यवस्था न हो, तो ग्राम स्तर पर सार्वजनिक भवन में क्वारंटीन की भी व्यवस्था कराई जाय। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्राम निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया है। एल-टू अस्पताल में जहां पर्याप्त गैस सिलिंडरों की व्यवस्था है, वहीं जिला अस्पताल में भी आक्सीजन जनरेशन प्लांट से प्रति मिनट 45 लीटर आक्सीजन का उत्पादन करके सीधे आठ से 10 जरूरतमंद मरीजों को आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 24 घंटे क्रियाशील है।
इस दौरान एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम जैनेन्द्र सिंह, एसडीएम ओबरा प्रकाश चंद्र, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, पीडी आरएस मौर्या, डीपीआरओ विशाल सिंह, डीसीएनआरएलएम एके जौहरी, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय, अधिशासी अधिकारी, बीडीओ मौजूद रहे।