फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Village adjacent to it is in darkness Where electricity is generated in UP

UP News: जहां पैदा होती है बिजली, उससे सटा गांव ही अंधेरे में, ग्रामीण बोले- मरने से पहले पूरा हो सपना

Mon, 16 Jan 2023 04:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 Jan 2023 04:46 PM IST
सार

अनपरा, चोपन और सिंगरौली के बीच में बसा जोगेंद्रा गांव आज भी अंधेरे में है।  ग्राम पंचायत की सीमा से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा हुआ है, मगर गांव को बिजली नहीं मिल पा रही। 

विज्ञापन
Village adjacent to it is in darkness Where electricity is generated in UP
सोनभद्र का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीप तले अंधेरा की कहावत यूपी के सोनभद्र जिले के भाठ क्षेत्र के लिए सटीक साबित हो रही है। क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा आज भी अंधेरे में है। लोग बार-बार गुहार लगा रहे हैं, लेकिन बिजली पहुंचाकर उनकी जिंदगी में रोशनी लाने की सुध किसी को नहीं है। आजादी के बाद ऊर्जांचल में रिहंद बांध, कोल परियोजनाएं, फिर ताप विद्युत गृह की नींव रखी गई।

विज्ञापन


बार-बार क्षेत्र के लोगों को विस्थापित किया गया। कुछ लोगों को शहर से दूर भाठ क्षेत्रों में बसा दिया गया।  इन्हें बिजली, पानी सहित हर सुविधा परियोजनाओं को पहुंचानी थी, लेकिन यह कागजों तक ही रह गया। अनपरा, चोपन और सिंगरौली के बीच में बसा जोगेंद्रा गांव आज भी अंधेरे में है। सूरज ढलते ही यहां अंधेरा छा जाता है।

विज्ञापन

आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला

ग्रामीणों के मुताबिक कई बार बिजली की मांग की गई, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला, जबकि औद्यौगिक परियोजनाओं को चलाने वाले मजदूर यहीं से जाते हैं। कहा कि मौत से पहले बिजली का सपना किसी भी तरह से पूरा हो जाए।  जोगेंद्रा गांव के पंचायत सहायक श्रीकांत वैश्य का कहना है कि सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए ग्राम सचिवालय मे कंप्यूटर प्रिंटर एवं अन्य सुविधा दी है, ताकि लोगों के ऑनलाइन आवेदन हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की सीमा से गुजरा 11 हजार वोल्ट का तार

ग्राम पंचायत का काम भी ऑनलाइन अपडेट हो सके। ग्राम पंचायत की सीमा से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा हुआ है, मगर गांव को बिजली नहीं मिल पा रही। हम लोगों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से गांव के लिए ट्रांसफार्मर की लिखित रूप से मांग की, मगर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम समाधान दिवस की शिकायत भी लंबित पड़ी है।

अगर गांव में बिजली आती है तो सिंचाई, पढ़ाई सहित अन्य सुविधाएं भी सुधरेंगी। सूरज, पंकज आदि ने कहा कि कहने को तो हम लोग ऊर्जा नगरी के निवासी हैं, लेकिन हम लोग आज भी आजादी के पहले की जिंदगी जी रहे हैं।  

अधिशासी अभियंता पिपरी सुजीत गुप्ता ने कहा कि जोगेंद्रा गांव में बिजली न पहुंचने का मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। सौभाग्य योजना के तीसरे चरण में कुछ गांव चयनित किए गए हैं। उस योजना में गांव शामिल होगा तो बिजली की व्यवस्था कराई जाएगी वरना सुगम संयोजन योजना के तहत बिजली की व्यवस्था कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed