फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vikas Bhavan's electricity supply cut off for four days

Sonebhadra News: चार दिन से विकास भवन की बिजली गुल, 17 विभागों में ठप रहा काम

Tue, 23 Jul 2024 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vikas Bhavan's electricity supply cut off for four days
लोकल फॉल्ट की मरम्मत को लेकर बिजली निगम के अफसर कितने संजीदा हैं, इसका प्रमाण विकास भवन में दिख रहा है। जिले में विकास का खाका खींचने वाले विकास भवन की बिजली व्यवस्था ही पिछले चार दिनों से ठप है।
विज्ञापन

केबल में आई खराबी के चलते आपूर्ति न होने से इंवर्टर-बैट्री के भी जवाब देने से सरकारी विभागों में न पंखा चल पा रहा है और न बत्ती जल रही। मंगलवार को उमस भरी गर्मी में अफसर-कर्मचारी बेहाल दिखे। जरूरी कार्यों को निपटाने के लिए कई विभागाें के कर्मचारी कम्प्यूटर का मॉनीटर व सीपीयू लेकर इधर-उधर भागते रहे।
विज्ञापन

विकास भवन में 17 से अधिक विभागों के दफ्तर हैं। सीडीओ, डीडीओ समेत अन्य विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी यहां बैठते हैं। बताते हैं कि शनिवार को विकास भवन में आपूर्ति देने वाले मेन लाइन का केबल ब्लास्ट कर गया। इसके बाद से ही आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को तो इंवर्टर-बैट्री से काम चलता रहा, लेकिन उसके डिस्चार्ज होने के बाद सोमवार को दोपहर बाद से ही एक-एक कर विभागों की बिजली गुल होने लगी।
मंगलवार को पंचायती राज, समाज कल्याण, बाल विकास, कौशल विकास, अर्थ एवं संख्या विभाग, लघु सिंचाई, पूर्व सैनिक कल्याण, सहकारिता, बचत, पशु पालन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण सहित अन्य विभागों में बिजली न होने से कामकाज ठप रहे।
ज्यादातर अधिकारी कार्यालय में नहीं थे, जो मौजूद थे वह हाथों में फाइल व कागज लेकर हवा करते रहे। कर्मचारी दफ्तरों के बाहर बैठे दिखे तो कुछ कंप्यूटर सिस्टम लेकर जरुरी काम निपटाने के लिए दूसरा ठिकाना तलाशते रहे। कई विभागों के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट और आवास के कम्प्यूटर से काम किया।
सभी में विकास भवन के जिम्मेदारों और बिजली निगम के अफसरों के प्रति गुस्सा दिखा। कर्मचारियों ने बताया कि केबल जलने की सूचना उसी दिन दे दी गई थी, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। आज जब पूरी तरह बिजली गुल हुई तब ऑर्डर शीट बनाकर भेजा गया है। जब विकास भवन का यह हाल है तो अन्य जगहों का क्या होगा।


सौर ऊर्जा संयंत्र की खुली पोल
करीब तीन साल पहले विकास भवन को कटौती मुक्त रखने के लिए छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया गया था। इससे विकास भवन के सभी महत्वपूर्ण विभागों को बिजली आपूर्ति होनी थी। कुछ विभागों को छोड़कर कहीं भी इससे आपूर्ति नहीं हो रही। बिजली व्यवस्था में खराबी के बाद इसकी सक्रियता की पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed