फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vijay regained his stronghold, became MLA for the eighth time

Sonebhadra News: विजय ने फिर पाया गढ़, आठवीं बार बने विधायक

Wed, 05 Jun 2024 02:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Vijay regained his stronghold, became MLA for the eighth time
सोनभद्र। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दुद्धी विधानसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी विजय सिंह गोंड ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 3018 मतों के अंतर से भाजपा के श्रवण सिंह गोंड को शिकस्त दी। लगातार दो चुनाव में मामूली अंतर से हार रहे विजय सिंह ने इस जीत के साथ दुद्धी में फिर से अपना वर्चस्व स्थापित किया है। उनकी जीत के साथ सपाइयाें ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

विजय सिंह गोंड दुद्धी विधानसभा से वर्ष 1980 से वर्ष 2002 तक लगातार सात बार विधायक बने। वह कांग्रेस, सपा, जनता दल से दो-दो बार और एक बार निर्दल चुनाव जीते थे। उनकी पहचान मजबूत आदिवासी नेता के रूप में रही है। वर्ष 2007 और 2012 के चुनाव में आरक्षण के चलते ऐन वक्त पर चुनाव मैदान से बाहर होने के बाद भी विजय सिंह ने अपनी राजनीतिक पकड़ का प्रदर्शन करते हुए समर्थित प्रत्याशी को जीत दिलाई थी। वर्ष 2017 में उन्हें अपना दल-एस के हरिराम चेरो ने 1085 मतों से हराया था। वहीं 2022 के चुनाव में भाजपा के रामदुलार गोंड ने उन्हें शिकस्त दी। रामदुलार के अयोग्य होने के बाद हो रहे इस उपचुनाव में विजय सिंह ने अपनी पूरी प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी। अंतिम चुनाव कहकर वह जनता के बीच गए थे। गोंड और खरवार वोटों के समीकरण के साथ अन्य आदिवासी मतदाताओं को साधते हुए उन्होंने 3018 वोटों से जीत हासिल की। इस बार भाजपा ने उनके सामने श्रवण सिंह गोंड को उतारा था। आरएसएस के प्रचारक श्रवण सिंह को जीताने के लिए पूरी पार्टी ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। मुख्यमंत्री ने पूरे लोकसभा क्षेत्र में सिर्फ दुद्धी में ही सभा की। इसके अलावा कई मंत्री और पार्टी पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में कैंप किए रहे। जिले की पूरी टीम यहीं प्रचार में लगी थी। बावजूद भाजपा को शिकस्त मिली है।
विज्ञापन

नौ राउंड तक पिछड़े, फिर शुरू हुई बढ़त : सपा प्रत्याशी विजय सिंह गोंड शुरुआती नौ राउंड तक पीछे रहे। भाजपा समर्थक अपनी जीत तय मानने लगे थे। इसके बाद अचानक से विजय सिंह ने बढ़त बनानी शुरू की। कई राउंड तक वह आगे रहे, मगर फिर से श्रवण सिंह गोंड ने बढ़त बनाई। लंबे अंतर को उन्होंने कम जरूर किया, लेकिन आगे नहीं निकल सके। अंतिम पांच राउंड में अंतर आठ हजार से घटकर तीन हजार तक आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा था, साेनभद्र से उम्मीद अधिक : दुद्धी। लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चुनाव जीतने के बाद दोबारा दुद्धी में पहुंचकर मिठाई खिलाने की बात कही थी। अब विजय सिंह की जीत के बाद कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने जीआईसी ग्राउंड में हुई सभा में कहा था कि उन्हें इस जिले से अधिक उम्मीद है। जनता ने उनकी उम्मीदों को पूरा कर दिया है।

विस्थापितों को रिझाने की कोशिश नाकाम : दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से नाराज विस्थापित परिवारों को मनाने के लिए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह खुद कनहर आए थे। उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया, लेकिन डूब क्षेत्र के विस्थापितों ने अपनी मुआवजा को लेकर नाराज होकर अपना दर्द निकाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed