फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   vijay lakshmi and renu became teej queen

विजयलक्ष्मी, रेणु तीज क्वीन  

Wed, 10 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Wed, 10 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
vijay lakshmi and renu became teej queen
रेणुसागर में हरियाली तीजोत्सव में सामूहिक नृत्य करतीं दिशिता महिला मंडल की सदस्य।

विज्ञापन
 दिशिता महिला मंडल की ओर से मंगलवार की देर शाम रेणुपावर डिवीजन के प्रेक्षागृह लान में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। 45 वर्ष से कम में विजयलक्ष्मी पांडेय और 45 वर्ष से ऊपर में रेनू जैन को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया। मंजू आनंद को हरियाली तीज का खिताब दिया गया। 

मुख्य अतिथि  दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष इंदू यादव ने  कार्यक्रम की शुरुआत की।  कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। जिसमें अलग-अलग ग्रुप में विजयलक्ष्मी और रेनू विजयी रहीं। निर्णायक की भूमिका  डा. अनीता नंदा, संगीता सिंहानिया ने निभाई । इस दौरान  कजरी आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। 
विज्ञापन


सामूहिक नृत्य के जरिए भी महिलाओं ने कार्यक्रम का जी भरकर लुत्फ उठाया। सावन हौजी गेम के साथ विभिन्न व्यंजनों    के सटॉल आकर्षण का केंद्र    बने रहे। महिला मंडल अध्यक्ष इंदू यादव ने विजेताओं को तीज क्वीन का ताज पहनाया। कार्यक्रम में शामिल अन्य को भी उपहार प्रदान किए। संचालन सचिव निधि प्रसाद और गायत्री भरद्वाज ने तथा धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव मुसर्रत जमाल ने किया। इस अवसर पर मंजू पोद्दार, जार्जिना रॉडरिक्स, अनीता गोयल, निर्मला वर्मा, संगीता सिंहानिया, मंजू आनंद बिंदू सिंह, बबिता सिंह आदि उपस्थति रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed