फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Video viral of Slogans in support of Pakistan during Barawafat julus police started investigation in sonbhadra UP

यूपी: बारावफात के जुलूस के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी

Fri, 22 Oct 2021 01:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 22 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Video viral of Slogans in support of Pakistan during Barawafat julus police started investigation in sonbhadra UP
प्रतीकात्मक तस्वीर

सोनभद्र जिले के ओबरा में बारावफात के जुलूस के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी का वीडियो गुरुवार को वायरल होने पर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। वायरल वीडियो ओबरा क्षेत्र का होने का दावा करते हुए सुभाष तिराहे पर पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया में वायरल तीस सेकेंड के वीडियो में कुछ लोग ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाते हुए नारे लगा रहे हैं। इस भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। इसका वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठनों के लोग नाराज हो गए। कार्यकर्ताओं ने वायरल वीडियो ओबरा क्षेत्र के एक गांव का होने का दावा करते हुए नगर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


भाजपा ओबरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर में नारेबाजी करते हुए ओबरा थाने पर ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर रंजना सिंह, अजीम खान, धर्मेंद्र सिंह नन्हे, मनोज सिंह, धर्मराज सिंह, सुखनंदन चौरसिया आदि मौजूद रहे। सीओ ओबरा भाष्कर वर्मा का कहना है कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed