{"_id":"678b4be91f59472d7b077c6d","slug":"video-viral-of-constable-beating-youth-in-front-of-police-station-in-sonbhadra-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: युवक को पीटते हुए सिपाही का वीडियो वायरल, पीड़ित ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: युवक को पीटते हुए सिपाही का वीडियो वायरल, पीड़ित ने लगाया ये आरोप
Sat, 18 Jan 2025 12:06 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:06 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के अनपरा थानाक्षेत्र के एक पुलिस चौकी के सामने युवक को सिपाही द्वारा पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सिपाही ने बकरी चोरी के आरोप उसे मारा पीटा और मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में युवक को पीटता हुआ सिपाही
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सोनभद्र जिले के अनपरा थानाक्षेत्र के सोशल मीडिया ग्रुप में पुलिस द्वारा एक युवक को पीटते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। युवक अपने घर पर बात कराने की बात भी कह रहा है, लेकिन सिपाही उसे पीट रहा है। पूरी घटना का पास में खड़े किसी युवक ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
पीड़ित युवक डिबुलगंज निवासी समीदुल खान उर्फ बादशाह पुत्र बाबु ने बताया कि वह परियोजना में मजदूरी करता है। उसे पैसे की जरूरत थी, इसलिए अपना बकरा बेचने के लिए कोलगेट स्थित कसाई के दुकान पर गया था। वहां रेणुसागर चौकी के एक सिपाही समर आए और बकरी चोरी के आरोप में पकड़कर उसे चौकी ले गए। वहां उसे गालियां देने लगे।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि उसका मोबाइल भी छीन लिया और घरवालों से बात भी नहीं करने दिया। चौकी के बाहर दूसरे से मोबाइल लेकर अपने घर बात कर रहा था, तभी सिपाही आए और उसे गालियां देते हुए पीटने लगे और मोबाइल से बात कराने वाले युवक को गालियां देते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस पूरी घटना का पास में ही खड़े एक युवक ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस संबंध में पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन