{"_id":"5ee2422a8ebc3e4324626a9f","slug":"video-of-sonbhadra-s-soldier-posted-in-siachen-goes-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सियाचीन में तैनात सोनभद्र के जवान का वीडियो वायरल, कहा- पुलिस मेरे घर पर रात में छापेमारी कर परिजनों को परेशान कर रही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियाचीन में तैनात सोनभद्र के जवान का वीडियो वायरल, कहा- पुलिस मेरे घर पर रात में छापेमारी कर परिजनों को परेशान कर रही
Thu, 11 Jun 2020 08:29 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Jun 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
सैनिक राधा रमण राय
- फोटो : अमर उजाला
सियाचीन बार्डर तैनात सोनभद्र जिले के रहने वाले सैनिक राधा रमण राय का वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में गुरुवार को हड़कंप मच गया। जवान ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भी लिखा है। जवान का आरोप है कि उसने चोरी की एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसके पिता व भाई को ही परेशान करने के लिए रात में उसके घर पर छापेमारी करती है। जवान ने पुलिस पर रुपयों की भी डिमांड करने का आरोप भी लगाया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पिपरी सीओ को पुलिस कर्मियों पर लगे आरोपों की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
दरअसल, अनपरा थाना क्षेत्र के रेणुसागर निवासी राधा रमण राय सियाचिन में तैनात हैं। पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनके माता-पिता रेणुसागर में ही रहते हैं। उनका आरोप है कि दो वर्ष पूर्व पिता ने घर बनवाने की कोशिश की तो रेणुसागर चौकी इंचार्ज ने 25 हजार रुपये की मांग की। पिता ने पांच हजार रुपये एक सिपाही को दे भी दिया, लेकिन पुलिसकर्मी फिर भी उनके परिजनों को परेशान करते रहे।
विज्ञापन
घर में तीन बार बिना कारण बताए छापेमारी की। बेवजह पिता को थाने में लाकर चार दिनों तक बैठाए रखा गया। मां कैंसर की मरीज हैं, फिर भी वो अनपरा थाने के चक्कर लगाती रहीं। जवान ने आरोप लगाया है कि पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर माता-पिता रेणुसागर का घर छोड़कर गांव चले गए।
विज्ञापन
जवान का कहना है कि 28 अप्रैल को रेणुसागर स्थित उनके घर में चोरी हो गई, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। एफआईआर नहीं लिखी गई तो उन्होंने एसपी, आईजी, डीजीपी से इस की शिकायत की। तब जाकर एफआईआर दर्ज हुआ।
सैनिक राधा रमण राय
- फोटो : अमर उजाला।
जवान ने यह आरोप भी लगाया है कि केस दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय पुलिस उनके माता—पिता और भाई को फंसाने की कोशिश कर रही है। पत्र में जवान ने यह भी कहा है कि उनके माता-पिता व भाई के महत्वपूर्ण कागजात सहित गहने तथा नकदी चोरी हुए हैं।
एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि जवान ने एक वीडियो और प्रार्थना पत्र उन्हें भेजकर अनपरा थाना क्षेत्र में उनके घर मेंं हुई चोरी की घटना की जांच कराने के लिए अनुरोध किया है। जवान ने संदेह के आधार पर पास में रहने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच करने पर पता चला कि जवान और आरोपी व्यक्ति के बीच एक जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है।
अनपरा एसएचओ और जिले स्तर से स्वाट टीम को चोरी की घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगाया गया है। इसके अतिरिक्त पिपरी सीओ से जवान द्वारा पुलिस कर्मियों पर लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पिपरी सीओ वी.एस मिश्रा ने कहा कि जांच कर शीघ्र ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी जाएगी।