फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Victims circling on no solution day

थाना समाधान दिवस पर चक्कर लगा रहे पीड़ित

Sat, 08 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Victims circling on no solution day
सोनभद्र। माह के दूसरे शनिवार को जिले के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों का समाधान किया। सुनवाई के दौरान सभी थानों में करीब 64 मामले पहुंचे। इनमें कई मामले ऐसे थे जो पूर्व में भी अधिकारियों के समक्ष पहुंचे चुुके थे, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो सका है। सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने लगभग दस मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में थाना दिवस में एसडीएम राजेश सिंह और सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने सुनवाई की। इस दौरान अधिकारियों के समक्ष सात मामले पहुंचे। सभी जमीन से जुड़े हुए मामले थे और किसी का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने मातहतों को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने का आदेेश दिया। यहां फरियाद लगाने पहुंची बढ़ौली गांव निवासी इंदू पांडेय ने कहा कि उनके पिता का पट्टीदारों से विवाद चल रहा है। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। वहीं बरकरा (भागलपुर) गांव निवासी तेतरी, बाठे समेत अन्य लोगों का कहना था कि गांव का एक व्यक्ति उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी उनकी जमीन की नापी कर उन्हें नहीं दिलाया गया। सुनवाई के दौरान कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा, एसएसआई ऐश खां आदि मौजूद रहे। उधर घोरावल कोतवाली, करमा, शाहगंज, चोपन, ओबरा, पिपरी, पन्नूगंज, रायुपर समेत अन्य थानों में फरियादियों की फरियाद सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed