फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Victim retracts statement in court, accused of rape and molestation acquitted

Sonebhadra News: वकील के कहने पर दिए थे बयान... कोर्ट में मुकरी दुष्कर्म पीड़िता; आरोपी बरी

Sun, 19 Jan 2025 05:02 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 19 Jan 2025 05:02 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में सुनवाई के दौरान कोर्ट में एक पीड़िता बयान से मुकर गई।जिसके बाद दुष्कर्म और छेड़खानी के आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
Victim retracts statement in court, accused of rape and molestation acquitted
court - फोटो : ANI

विस्तार

दुष्कर्म और छेड़खानी के एक मामले में शनिवार को सुनवाई के दौरान पीड़िता कोर्ट में मुकर गई। उसने आरोपियों को पहचानने से भी मना कर दिया। साफ कहा कि उसे पढ़ना-लिखना नहीं आता। वकील ने सादे कागज पर अंगूठा लगवाया था। उन्होंने जैसा बताया था, तब बयान दिया था। पीड़िता के इस बयान के बाद अपर सत्र न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट आबिद शमीम की कोर्ट ने आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन


ये है मामला
मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है। अनुसूचित जाति की महिला ने आरोप लगाया था कि अगस्त 2013 में गांव के एक व्यक्ति से मजदूरी को लेकर विवाद हुआ था। उसके ललकारने पर वहां मौजूद करवनिया निवासी दो, रामपुर बरकोनिया के गिरिया और चोपन के भभाइच निवासी दो अन्य सहित कुल पांच लोग आए। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। पति और देवर के पहुंचने पर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़छाड़, एएसी-एसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में चार्जशीट दायर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष अपने आरोपों को साबित नहीं कर सका। पीड़िता भी पूर्व में दिए गए बयान और तहरीर में कही बातों से मुकर गई। साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed