फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vice President of Scheduled Tribes Commission Jeet Singh Kharwar inspected: Students said, the quality of food

अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने किया निरीक्षण : बोले विद्यार्थी, खाने की गुणवत्ता खराब

Wed, 27 Nov 2024 07:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 27 Nov 2024 07:17 PM IST
सार

अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इन्होंने स्कूल के बच्चों से व्यवस्था पर बात की तो पता चला कि खाने की गुणवत्ता खराब थी। जिसके बाद व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
Vice President of Scheduled Tribes Commission Jeet Singh Kharwar inspected: Students said, the quality of food
स्कूली बच्चों से बात करते अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने बुधवार को जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी का ढेर होने पर कड़ी नाराजगी जताई। पुस्तकालय में संविधान की पुस्तक न होने पर प्रभारी को फटकारा। इसे अनिवार्य रूप से रखते हुए इस बारे में बच्चों को बताने के निर्देश दिए। एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले कप्यूटर कक्ष में बच्चों के साथ मिलकर जानकारियां ली। इसके बाद पुस्तकालय पहुंचे। प्रभारी आशा रावत को संविधान की पुस्तक रखने और समय-समय पर बच्चों को संविधान की किताब पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। रसोई, मेस, आवास, शौचालय, खेल सामग्री का अवलोकन किया। परिसर में कचरे का ढेर देख काॅलेज के प्रधानाचार्य पर भड़क गए। निरीक्षण के दौरान छात्र आकाश, दीपक कुमार, मिथिलेश, अनुराग ने दाल में पानी मिलाकर देने की बात बताई।
विज्ञापन




सभी बच्चों ने खाना, चाय सहित के साथ सभी उपयोगी सामान की गुणवत्ता ठीक न होने की शिकायत की। जीत सिंह खरवार ने कहा कि अधीक्षक को एक सप्ताह के भीतर सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। सरकार से मिलने वाली सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर श्रवण सिंह गोंड, चेयरमैन कमलेश मोहन, ब्रजेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed