फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Veterans and other people assaulted, many injured

घरातियों-बरातियों में मारपीट, कई घायल

Sat, 22 May 2021 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Veterans and other people assaulted, many injured
घोरावल कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के भरकना गांव में शुक्रवार की देर रात द्वारचार के दौरान घरातियों एवं बारातियों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में करीब 12 बाराती घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर है। घोरावल सीएचसी में तीनों को भर्ती कराया गया, जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। वहीं एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर, बारातियों ने लड़की के पिता की सहमति पर घर से करीब 30 किमी दूर रेनुआ मंदिर में पहुंचकर विवाह की रस्म को पूरी कराया।
विज्ञापन

घटना में घायल शाहगंज थाना क्षेत्र के मराची गांव निवासी विनोद पांडेय (48) पुत्र शत्रुघ्न पांडेय, उनके पुत्र करन पांडेय (20) व रिश्तेदार मिथिलेश दीक्षित (21) पुत्र विनोद दीक्षित समेत करीब 12 लोगों को शुक्रवार को आधी रात करीब 12 बजे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायलों ने बताया कि वे लोग शाहगंज थाना क्षेत्र के मराची गांव से एक बारात में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरकना गांव में आए थे। देर रात दूल्हे के साथ द्वारचार के लिए बारात निकाली गई। बराती नाचते गाते जा रहे थे। उसी दौरान घरातियों के पक्ष से करीब छह-सात लोग लाठी डंडा लेकर आए और विवाद कर लिए। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। घायलों में दूल्हे के चाचा विनोद, चचेरे भाई करन व रिश्तेदार मिथिलेश को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ मुन्ना प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार देर रात तीन गंभीर रूप से घायलों को भर्ती कराया गया, जबकि कई लोगों को मामूली चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस संबंध में घोरावल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है और न ही घटना की तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed