{"_id":"62c089c5c5874b79c1001d76","slug":"verification-of-more-than-one-lakh-children-was-not-done-sonbhadra-news-vns6619687106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख से अधिक बच्चों का नही हुआ सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख से अधिक बच्चों का नही हुआ सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन और आधार सत्यापन शिक्षकों के लिए चुनौती बन गया है। पांच जुलाई तक कार्य पूरा करने के दबाव के बीच नेटवर्क और सर्वर डाउन की समस्या से वह परेशान हैं। हालत यह है कि अभी तक करीब डेढ़ लाख बच्चों का ही आधार सत्यापन हो सका है। अभी एक लाख से अधिक बच्चों का नही हुआ है।
योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग को शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में नामाकंन कराने के साथ उनका आधार सत्यापन कराते हुए ऑनलाइन फीड कराने का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देश पर सभी शिक्षक कर भी रहे हैं। इसकी मॉनिटरिंग खंड शिक्षाधिकारी कर रहे हैं। हालांकि शिक्षकों को नेटवर्क की समस्या और सर्वर डाउन होने से फीडिंग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की मानें तो राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्दी और घोरावल तहसील क्षेत्र में परिषदीय 2061 स्कूलों में करीब दो लाख 56 हजार बच्चें पंजरीकृत हैँ। शनिवार तक करीब एक लाख 53 हजार बच्चों का सत्यायन किया जा चुका था। पांच जुलाई तक सभी का सत्यापन करना है। बेसिक शिक्षाधिकारी हरिबंश कुमार ने कहा कि पूरे जिले में शत-प्रतिशत नामाकंन और आधार के सत्यापन का काम चल रहा है। इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।