फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vehicles with caste written on them plying on the roads

Sonebhadra News: सड़कों पर धड़ल्ले से चल रहे जाति लिखे वाहन

Sun, 28 Sep 2025 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Vehicles with caste written on them plying on the roads
सोनभद्र। जाति और धर्म के मोह में फंसे लोगों को हाईकोर्ट के आदेश की भी परवाह नहीं है। जिले की सड़कों पर ऐसे वाहन बड़ी संख्या में दौड़ रहे हैं, जिनके शीशे, नंबर प्लेट पर बड़े अक्षरों में जाति और धर्म लिखे हुए हैं। शासन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई तो शुरू की है, लेकिन उसका कोई खास असर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने पुलिस रिकॉर्ड और सार्वजनिक नोटिसों में सभी जातिगत संदर्भों को हटाने के निर्देश दिए हैं। वाहनों पर भी जाति आधारित स्टीकर या नारे लिखवाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

निर्देश जारी होने के चार दिन बाद भी ऐसे वाहनों पर अंकुश नहीं लग पाया है। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे सहित जिले के घोरावल-रामगढ़ स्टेट हाईवे, कोन-तेलगुड़वा सहित अन्य मार्गों पर जातिसूचक शब्दों वाले वाहन दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पहिया वाहनों के नंबर प्लेट और हेड लाइट कवर पर तो चार पहिया वाहनों के शीशों पर ब्राह्मण, पंडित, क्षत्रिय, सिंह, यादव, मौर्य सहित अन्य जातिसूचक शब्द लिखवाए गए हैं। कई बसों को संचालन भी जाति के नाम पर ही हो रहा है। खनिज परिवहन में लगे वाहनाें के लिए जाति ही कोड है। उसे अंकित देख जांच करने वाले भी रोकते-टोकते नहीं है। कुछ वाहनों पर धार्मिक प्रतीक के रूप में हिंदू, 786 जैसे शब्द भी लिखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed