फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vehicle stuck in jam, candidate went to nomination by bike

Sonebhadra News: जाम में फंसा वाहन तो बाइक से नामांकन करने गए प्रत्याशी

Mon, 24 Apr 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Vehicle stuck in jam, candidate went to nomination by bike
रेणुकूट। नगर क्षेत्र में मुर्धवा से लेकर पिपरी तक सोमवार को लोग जाम से जूझते रहे। नगर निकाय चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन होने की वजह से प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन दिखाने से पूरा नगर नगर जाम की जद में रहा। हालत यह रही कि पिपरी से लेकर मुर्धवा तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से ही नगर में जाम की स्थिति बननी शुरू हो गई जब प्रत्याशियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में गाड़ियों को सड़क पर लगा दिया गया। नामांकन का आखिरी दिन होने की वजह से रेणुकूट, पिपरी व अनपरा के प्रत्याशियों के एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों के आ जाने से जाम की स्थिति बन गई जिससे काफी देर तक लोग जाम के झाम से जूझते रहे। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक लगभग 4 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम छुड़ाने में यातायात पुलिस के साथ-साथ सिविल पुलिस के लोग भी मौके पर लगे रहे, पर जाम धीरे-धीरे खुला इस दौरान जाम में बड़ी संख्या में प्रत्याशी भी फंसे रहे जिससे उनकी धुकधुकी बढ़ती गई। कई प्रत्याशी तो जाम को देखते हुए चार पहिया वाहन छोड़कर बाइक से नामांकन के लिए निकल गए। इस दौरान पुलिस के प्रयास से जाम लगभग दो बजे तक खत्म हुआ। जाम में बड़ी संख्या में स्कूली वाहन भी फंसे रहे जिससे बच्चे काफी परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed