फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vehicle overturns in Singrauli, five killed, more than 20 injured

सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

Sat, 07 Nov 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vehicle overturns in Singrauli, five killed, more than 20 injured
शक्तिनगर/ सिंगरौली। सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र के खनुआ-भलया टोला सीमा पर शुक्रवार की रात करीब दो बजे 407 टाटा वाहन पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। रात में चीख-पुकार सुन लोग पहुंचे और सरई थाने को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

स्थानीय जनता व पुलिस ने सर्तकता दिखाते हुये घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की खबर जैसे ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सुभाष रामचरित वर्मा को लगी वह तत्काल घटना स्थल पहुंचे और कलेक्टर व एसपी को भी अवगत कराया। मौके पर कलेक्टर राजीव रंजन मीणा व एसपी बीरेन्द्र सिंह व एएसपी अनिल सोनकर, देवसर एसडीएम विकास सिंह,एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी,सरई टीआई शंखधर द्विवेदी, लंघाडोल थाना प्रभारी उदयचंद करिहार सहित कई अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन

घटना के संबंध में सरई टी आई शंखधर द्विवेदी ने बताया थाना क्षेत्र के ग्राम मकरी में किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर तकरीबन दो दर्जन ग्रामीण मिनी ट्रक 407 में बैठ कर शुक्रवार-शनिवार की रात ग्राम लंघाडोल लौट रहे थे। इस बीच रात करीब दो बजे ग्राम खनुआ-भलया टोला में अचानक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टी आई ने अनुसार इस हादसे में एक वृद्ध महिला सहित पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, वही डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत गंभीर बतायी गर्ई है। इस घटना में हींग नेवारी (60) पत्नी रामधनी अगरिया, छोटेलाल अगरिया (45), छोटेलाल अगरिया (60),शुक्रपाल अगरिया (30), पप्पूलाल अगरिया (30) की घटना स्थल पर मौत हो गयी। इस हादसे में जयलाल अगरिया (52), गणेश अगरिया (65), हंश लाल अगरिया (30), लालजी अगरिया (55), इद्रपाल अगरिया (26), राजबली अगरिया (55), भैयालाल अगरिया (50), बिहारी अगरिया (32), बब्बी अगरिया (35), पंचलाल ( 35), सोनशाह (16), केशकली (35), इंद्राशी (38), अनीता (32), इंदरनिया (35), डौली (42) वर्ष घायल हुए हैं। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed