फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Varanasi Police picked up several people including a scrap dealer in theft case

Sonebhadra News: चोरी के मामले में वाराणसी पुलिस ने एक कबाड़ कारोबारी समेत कई को उठाया

Sun, 12 Nov 2023 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Police picked up several people including a scrap dealer in theft case
सोनभद्र। वाराणसी जिले की शिवपुर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ट्रैक्टर चोरी व उसे कटवाने के मामले में राबर्ट्सगंज नगर के एक चर्चित कबाड़ व्यवसायी समेत कई को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। वहीं पुलिस टीम की तरफ से की गई इस कार्रवाई से अवैध धंधा करने वालाें में हड़कंप की स्थिति है। टीम ने यह कार्रवाई शनिवार की दोपहर में की। इसकी पुष्टि राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी अशोक पांच नवंबर को खाना खाने केे बाद परिजनों सहित अपने घर में सो गए। अगले दिन छह नवंबर को वे जब उठे तो घर के बाहर खड़ा उनका ट्रैक्टर और ट्राली चोरी हो गया था। इसके बाद उन्हाेने शिवपुर थाने में अज्ञात चोरों के विरूद्ध केस दर्ज कराया था। केस दर्ज करने के बाद जब शिवपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की तो एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा, जिसमें सोनभद्र के राबट्र्सगंज क्षेत्र निवासी कुछ युवक चोरी के ट्रैक्टर के साथ दिखे। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि उक्त ट्रैक्टर के इंजन को राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर लाया गया था। जहां इंजन को कई पार्ट में काटकर अलीगढ़ में बेचने की जानकारी मिली। इसके बाद शनिवार की दोपहर शिवपुर, रामनगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच वाराणसी की टीम राबर्ट्सगंज पहुंची, जहां नगर के चर्चित कबाड़ व्यवसायी को हिरासत में ली। कबाड़ व्यवसायी के खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज है। इसके साथ ही सदर कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा, बिच्छी सहित अन्य इलाकों से करीब चार से पांच की संख्या में आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस वाराणसी ले गई।
विज्ञापन

पूर्व में भी बरामद हो चुका है चोरी का सामान
जिले में वाहन चोरी के साथ अन्य कीमती पार्ट के चाेरी के कई मामले सामने आते रहे हैं। पूर्व में बिहार, चुनार और जिले के कई थाना क्षेत्रों में हुई चोरी के सामान राबर्ट्सगंज नगर स्थित कुछ कबाड़ के गोदामों से बरामद हो चुके हैं। हालांकि इसके बाद भी प्रशासन कबाड़ की दुकान संचालकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने में संकोच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के शिवपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की एक टीम ने शनिवार की दोपहर में ट्रैक्टर चोरी के एक मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच वाराणसी पुलिस ही कर रही है। - लक्ष्मण पर्वत, कोतवाल, राबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed