फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vaccination of those above 18 years of age will not be done from today

अभी आज से नहीं होगा 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण

Fri, 30 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of those above 18 years of age will not be done from today
सोनभद्र। जिस गति से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है उससे तेज गति से टीकाकरण कराने पर सरकार का जोर है। शासन के निर्देश पर जिले का स्वास्थ्य विभाग तैयारी भी कर रहा है, लेकिन फिलहाल वैक्सीन की कमी के कारण एक मई से होने वाला 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण शनिवार को नहीं होगा। वैसे स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तरफ से तैयारी कर ली है। जैसे ही शासन का निर्देश आएगा वैसे ही टीकाकरण कराने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार ने बीते दिनों फरमान जारी किया है कि एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। इसके लिए कोविन पोर्टल पर संबंधित व्यक्ति को पहले पंजीकरण कराना होगा। उसी के अनुसार लोग पंजीकरण भी कराना शुरू किए, लेकिन शुक्रवार को हुई बैठक में तय हुआ कि अभी कुछ शहरों में ही टीकाकरण होगा। बाकी जनपदों में 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में वैक्सीन कम है। ऐसे में अभी सभी को टीका नहीं लगेगा। मई के पहले सप्ताह में इसकी शुरूआत होने की उम्मीद है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरजी यादव ने बताया कि शनिवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीका नहीं लगाया जाएगा। आगे जब भी निर्देश आएगा उसके अनुसार टीका लगेगा। कुल 51 स्थानों पर टीका लगाने की तैयारी है। अभी पंजीकरण पर ज्यादा जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed