{"_id":"5fcbce1d8ebc3ecfc0358ca9","slug":"vaardon-ke-gathan-ke-lie-pariseeman-kametee-ne-sambhaalee-jimmedaaree-sonbhadra-news-vns561895443","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डों के गठन के लिए परिसीमन कमेटी ने संभाली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डों के गठन के लिए परिसीमन कमेटी ने संभाली जिम्मेदारी
विज्ञापन
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। इस बीच जिले में दो नए ब्लाकों करमा और कोन के गठन के बाद ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के बाबत वार्डों के परिसीमन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने जिम्मेदारी संभाल ली है। इस कमेटी के जरिए वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कमेटी में जिलाधिकारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी शामिल हैं। कमेटी 2011 की जनगणना के आधार पर ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र के वार्डों के परिसीमन की जो सूची तैयार की जाएगी, उसकी जांच करेगी।
ज्ञात हो, वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान घोरावल ब्लाक में 144, राबर्ट्सगंज में 140 व चोपन में 61 ग्राम पंचायतें शामिल थीं। इनके अलावा नगवां ब्लाक में 52, चतरा में 60, दुद्धी में 60, बभनी में 40 व म्योरपुर में 80 ग्राम पंचायतें शामिल थीं। दो नए ब्लाकों के गठन और म्योरपुर की सात ग्राम पंचायतें पूर्ण रूप से व दो आंशिक रूप से अनपरा तथा रेणुकूट नगर पंचायत में शामिल होने के बाद जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए वार्डों का नए सिरे से परिसीमन की प्रक्रिया पूरी की जानी है। नवगठित ब्लाक करमा में 63 और कोन में 31 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। इसके अलावा म्योरपुर ब्लाक की छह ग्राम पंचायतें डिबुलगंज, अनपरा, औड़ी, परासी, ककरी, गरबंधा, रेहटा अनपरा नगर पंचायत में पूर्ण रूप से और कुलडोमरी आंशिक रूप से शामिल की गई हैं। जबकि खाड़पाथर पूर्ण रूप से व मुर्धवा आंशिक रूप से रेणुकूट नगर पंचायत में शामिल कर ली गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि कमेटी की निगरानी में वार्डों के गठन के लिए परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिसीमन की प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 12 से 21 दिसंबर तक ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत के वार्डों के पुनर्गठन के लिए प्रस्तावित सूची तैयार कर उसका अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 22 से 26 दिसंबर तक दावा तथा आपत्तियां मांगी जाएंगी। तत्पश्चात 27 दिसंबर से दो जनवरी 2021 तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद तीन से छह जनवरी तक वार्डों के गठन की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।