फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Used to smuggle ganja in BMW, three arrested

Sonebhadra News: बीएमडब्ल्यू से करते थे गांजा तस्करी, तीन गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2024 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Used to smuggle ganja in BMW, three arrested
सोनभद्र। एसटीएफ लखनऊ और सदर कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 291 किलो गांजा बरामद हुआ है। बीएमडब्ल्यू, सेल्टॉस, बलेनो जैसी लग्जरी कारों से गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था। इसे प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेचा जाना था।
विज्ञापन



सदर कोतवाली में सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ के इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने सूचना पर लोढ़ी टोल प्लाजा के पास से गुजर रहे तीन संदिग्ध कारों को रोककर तलाशी ली गई तो अंदर से बोरे में 291 किलो गांजा बरामद हुआ। इसका मूल्य करीब 30 लाख रुपये है। कार चला रहे तीनों आरोपियों की पहचान झारखंड के जमशेदपुर निवासी मो. नौशाद, रवि वास्के और मो. इरशाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

तीनों ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा ला रहे थे। इसे मिर्जापुर, प्रयागराज, लखनऊ सहित कई शहरों में बेचना था। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन, नकद व अन्य सामान बरामद किया। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया। पुलिस टीम में लोढ़ी चौकी प्रभारी राहुल पांडेय, राकेश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





महंगे शौक ने बना दिया तस्कर

गांजा तस्करी में गिरफ्तार रवि की उम्र महज 23 साल है। मो. इरशाद भी 27 साल का है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उन्हें जल्दी पैसा कमाने और महंगे सामान रखने का शौक है। इसी शौक को पूरा करने के लिए वह तस्करी से जुड़े थे। तस्करी के लिए वह बीएमडब्ल्यू, बलेना और सेल्टास जैसी महंगी कारें इस्तेमाल करते थे जिससे किसी को शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed