फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Used to sell clothes by hawking, used to snatch mobile phones

Sonebhadra News: फेरी लगाकर बेचते थे कपड़े, छीन ले जाते थे मोबाइल

Tue, 29 Oct 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Used to sell clothes by hawking, used to snatch mobile phones
सोनभद्र। भीड़ वाले इलाकों से मोबाइल चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एक बाल अपचारी समेत गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा है। इनके कब्जे से 60 मल्टी मीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। वे किराये के मकान में रहते थे। फेरी लगाकर कपड़ा बेचने के दौरान मोबाइल छीनकर या चोरी कर भाग जाते थे। बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 12 लाख रुपये है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एएसपी कालू सिंह ने बताया कि 24 अक्तूबर की शाम बीना काॅलोनी निवासी भोकलो दास और हीरालाल गुप्ता से चार युवकों ने बीना मार्केट में मोबाइल छीन लिया। फिर फरार हो गए। केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। सोमवार की सुबह सूचना पर शक्तिनगर पुलिस ने संडे मार्केट के पास से छह संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ व तलाशी के दौरान उनके पास से 60 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद हुए। एएसपी ने बताया कि आरोपियों में झारखंड के साहिबगंज जिला निवासी गोगा नोनिया, कुंदन महतो, गोविंद महतो, गौतम महतो, बास केला तेलझाड़ी निवासी अर्जुन मंडल और एक बाल अपचारी शामिल है।
विज्ञापन

मोबाइल फोन का आईईएएमआई नंबर बदल देते थे
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग इन दिनों डिबुलगंज अनपरा में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। फेरी लगाकर कपड़ा बेचने के बहाने उत्तरप्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों में किराये पर रहते थे। उस क्षेत्र के भीड़ वाले स्थानों या बाजारों में जाकर लोगों के मोबाइल की चोरी करते हैं। इसे बिहार व बंगाल में बेचते थे। वे एक स्थान पर रहकर चार से छह महीने चोरी करते थे। इसके बाद दूसरे स्थान पर चले जाते थे। वे मोबाइल फोन का आईईएएमआई नंबर बदलकर बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर दर्ज हैं मामले
गिरफ्तार चोरों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उनके विरुद्ध बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, यूपी के अलग-अलग जिलों में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed