फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Used to extort money from trucks loaded with ballast and sand in the name of police, case registered

Sonebhadra News: पुलिस के नाम पर गिट्टी-बालू लदे ट्रकों से करता था वसूली, केस दर्ज

Mon, 20 May 2024 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Used to extort money from trucks loaded with ballast and sand in the name of police, case registered
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी पुलिस चाैकी के समीप गिट्टी-बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पुलिस के नाम पर हो रही वसूली के इस मामले में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिले में खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों से अवैध धन उगाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी खनन बैरियर पर वसूली तो कभी फर्जी एआरटीओ बनकर वसूली की बात सामने आती है। इस बीच कोतवाली पुलिस ने हिंदुआरी चौकी के पास पुलिस के नाम पर अवैध वसूली करने वाले एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। तहरीर में हेड कांस्टेबल आशीष यादव ने बताया कि वे 18 मई की रात पिकेट निगरानी में हिंदुआरी तिराहे पर मौजूद था। एक व्यक्ति वाराणसी और राॅबर्ट्सगंज की ओर से आने वाले खनिज वाहनों को रोककर बातचीत करता था फिर वहां से हट जाता था। बताया कि दो दिन पूर्व कुछ चालकों ने बताया था कि पुलिस के नाम पर एक व्यक्ति चालकों से वसूली करता है। चालकों ने बताया कि यह वही व्यक्ति है, जो पुलिस के नाम पर वसूली करता है। बताया कि आरोपी की पहचान हिंदुआरी निवासी राकेश पटेल के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने जान से मारने की धमकी और अवैध वसूली के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed