फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Use of illegal mining in road ballast

सड़क में अवैध खनन की गिट्टी का प्रयोग

Sat, 21 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 21 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चोपन ब्लॉक में चोपन से भरहरी गांव तक बन रही 39 किमी सड़क में अवैध खनन से सोलंग और गिट्टी का इस्तेमाल हो रहा है।
चोपन का पश्चिमी इलाका काफी पिछड़ा है। कभी इस ब्लॉक के जुगैल, नेवारी, भरहरी, चतरवार, सेमियां, घोरिया समेत कई गांवों के लोग नाव से सोन नदी पार कर चोपन और फिर जिला मुख्यालय पहुंचते थे। शासन ने क्षेत्रीय लोगों की समस्या को देखते हुए चोपन नगर के बैरियर रोड से भरहरी गांव तक 39 किमी सड़क निर्माण कराने का फैसला लिया। 99 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। लेकिन सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जा रही गिट्टी और सोलंग अवैध खनन की लगाई जा रही है। सड़क के किनारे साइड वाल का भी निर्माण लोकल बोल्डर-बालू से किया जा रहा। इतनी लंबी सड़क के निर्माण की मानीटरिंग भी कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अफसर नहीं  कर रहे। ओबरा डीएफओ अमरनाथ   का कहना है कि उन्हें वन क्षेत्र में खनन की जानकारी नहीं है। क्षेत्रीय रेंजर  से इस बारे में जांच कराकर  रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed