फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Urjanchal Tigers won the India Cup by defeating Anpara Lions 3-0

Sonebhadra News: ऊर्जांचल टाइगर्स ने अनपरा लायंस को 3-0 से हराकर जीता इंडिया कप

Sun, 06 Sep 2026 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Urjanchal Tigers won the India Cup by defeating Anpara Lions 3-0
विजेता ट्राफी के साथ उर्जांचल टाइगर्स की टीम स्रोत जागरूक आयोजक ऊर्जांचल टाइगर्स उऊर्जांचल
अनपरा। मेजर ध्यानचंद के 121वें जन्मदिन और राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में अनपरा कॉलोनी स्थित सीआईएसएफ मैदान में चल रहे इंडिया कप क्रिकेट शृंखला का रविवार को समापन हुआ। लगातार तीसरे मैच में ऊर्जांचल टाइगर्स ने अनपरा लायंस को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 29 अगस्त से छह सितंबर तक आयोजित शृंखला के अंतिम मैच में ऊर्जांचल टाइगर्स ने अनपरा लायंस को 23 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऊर्जांचल टाइगर्स की टीम ने 21 ओवर में आठ विकेट पर 88 रन बनाए। कप्तान साक्षी मिश्रा ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। यूनुस ने 13 और प्रांजल ने 12 रनों का योगदान दिया। अनपरा लायंस की ओर से क्षितिज ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनपरा लायंस की टीम 17 ओवर में 65 रन पर सिमट गई। पीयूष ने 16 रन बनाए। ऊर्जांचल टाइगर्स की ओर से पृथ्वी ने चार और रुद्र ने दो विकेट झटके। मैच में संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पृथ्वी और अभिनव को श्रीकांत वर्मा ने प्रदान किया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार ऊर्जांचल टाइगर्स के वैभव शर्मा को सोनू पनिका ने दिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार अंशु चौरसिया और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार क्षितिज तिवारी को इं. ललित वैश्य ने प्रदान किया। सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक प्रांजल सिंह और सर्वश्रेष्ठ इमर्जिंग खिलाड़ी का पुरस्कार कप्तान साक्षी मिश्रा को इं. सौरभ चंद्र यादव ने दिया। मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के अधिशासी अभियंता इं. असुरजीत शर्मा ने विजेता टीम ऊर्जांचल टाइगर्स को ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता टीम को ट्रॉफी अनपरा परियोजना के अवर अभियंता इं. सौरभ चंद्र यादव, अवर अभियंता इं. ललित वैश्य, सोनू पनिका और श्रीकांत वर्मा ने प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed