फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uproar over the death of mother and baby in hospital

जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत पर हंगामा

Sun, 11 Sep 2016 11:29 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sun, 11 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of mother and baby in hospital
जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत पर सीएमएस का घेराव कर वार्ता करते लोग।
जिला अस्पताल में रविवार को डायरिया से पीड़ित कलावती और उसके बच्चे की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के घरवालों का आरोप था कि एंबुलेंस कर्मियों ने पीड़िता को विलंब से अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला डॉक्टर के न होने से जच्चा-बच्चा का समुचित इलाज नहीं हुआ और मौत हो गई।  
विज्ञापन


रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर दिनारी गांव के रहने वाले कतवारू की पत्नी कलावती गर्भवती थी। वर्तमान में वह अपने मायके कूरथा में रह रही थी। कतवारू की मानें तो शनिवार की सुबह उसकी पत्नी को उल्टी-दस्त होने लगा। एंबुलेंस से पीड़िता को पीएचसी तियरा ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन हालत में सुधार होने पर घरवाले उसे घर लेकर चले गए। शाम को फिर तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस बुलाई गई।
विज्ञापन


एंबुलेंस कर्मियों से जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहां गया, लेकिन वे दोबारा पीएचसी तियरा ले जाकर छोड़ दिए। यहां से दूसरे एंबुलेंस से रात करीब साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल कलावती पहुंची। रविवार की सुबह करीब नौ बजे शौचालय में शौच करने के दौरान महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। लेकिन दस मिनट बाद उसकी भी मौत हो गई। मृतका के पति का आरोप था कि एंबुलेंस कर्मियों ने पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाने के बजाय पीएचसी तियरा पहुंचाया। इस संबंध में सीएमएस डा. गणेश प्रसाद ने कहा कि डायरिया की वजह से कलावती और बच्चे की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed