{"_id":"650f312903d0efb4b801ef74","slug":"uproar-over-death-of-volvo-dumper-operator-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-3818-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वाल्वो डंपर ऑपरेटर की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वाल्वो डंपर ऑपरेटर की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र में ओबी हटाने के कार्य में लगी निजी कंपनी बीजीआर की शिफ्ट बस में शुक्रवार रात अबूझ हाल में वॉल्वो डंपर ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना के बाद एकत्रित कामगारों ने हंगामा किया। ट्रेड यूनियन के नेता त्रिभुवन सिंह घटना की जांच व मृतक आश्रित को मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। पुलिस हस्तक्षेप के बाद देर रात मामला शांत हुआ।
बताया जा रहा है कि शिफ्ट बस में सवार ऑपरेटर नकुल सिंह (52) अचानक अचेत हो गया। कंपनी के लोग व साथी कर्मचारियों ने ऑपरेटर को पिकअप से बीना अटल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने ऑपरेटर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे ट्रेड यूनियन नेता व श्रमिकों ने मुआवजा एवं जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी हंगामा के बाद पुलिस ने नेताओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर शक्तिनगर में स्थित संजीवनी चिकित्सालय मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बीजीआर ओबी कंपनी में कार्यरत ऑपरेटर नकुल सिंह झारखंड के निवासी थे। शुक्रवार द्वितीय पाली में कार्य पर गए थे। रात नौ बजे शिफ्ट बस में अचेत हो गए।