फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Up to seven applications category improvement examination

Sonebhadra News: श्रेणी सुधार और पूरक परीक्षा के लिए सात तक आवेदन

Wed, 17 May 2023 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Up to seven applications category improvement examination
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में एक से दो विषयों में फेल होने वाले हाईस्कूल के परीक्षार्थी सात जून तक श्रेणी सुधार व पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच कराया गया था। 25 अप्रैल को बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए। इसके हाईस्कूल के पंजीकृत 28782 में से जो 26903 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए उनमें से 20937 ने ही परीक्षा को पास किया। 22 फीसदी से अधिक बच्चे हाईस्कूल में फेल रहे। इंटर में पंजीकृत 22170 छात्र-छात्राओं में से 20435 ने परीक्षा दी। इनमें से 16193 परिक्षार्थी ही पास हुए। जबकि 20 फीसदी से अधिक अनुत्तीर्ण रहे। इस दौरान यह भी देखने को मिला कि कोई एक विषय में फेल है तो कोई दो विषयों में फेल है। ऐसे छात्रों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल परीक्षा 2023 में इंप्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट में शामिल होने के लिए अर्ह परीक्षार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन 17 मई से 7 जून तक किए जा सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र यादव ने बताया कि अर्ह अभ्यर्थी अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट 222.ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ पर हाईस्कूल परीक्षा में इम्पू्रवमेंट/कम्पार्टमेंट और इण्टर में कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 मई से 7 जून की मध्यरात्रि 12.00 बजे तक कर सकेंगे। बताते चलें कि हाईस्कूल में एक विषय में फेल छात्र इम्प्रूवमेंट और दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र कम्पार्टमेंट के लिए आवेदन करेंगे। जिसमें से एक विषय की परीक्षा देनी होगी। इसके लिए 256.50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि इंटर में कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए छात्र 306 रुपये का परीक्षा शुल्क जमा कर परीक्षा दे सकेंगे। डीआईओएस ने सभी संबंधित परीक्षार्थियों से कहा कि वे अपने पंजीकृत स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करने और उनसे सलाह लेने के बाद भी आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed