{"_id":"673f21ec31b478c6eb0db89f","slug":"up-minister-asim-arun-said-the-government-will-take-strict-action-against-the-culprits-of-karhal-incident-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra : यूपी के मंत्री असीम अरूण बोले, करहल कांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra : यूपी के मंत्री असीम अरूण बोले, करहल कांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी सरकार
Thu, 21 Nov 2024 05:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 21 Nov 2024 05:35 PM IST
सार
समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण सोनभद्र पहुंचे और कहा कि सपा को वोट देने से इंकार पर एससी युवती के साथ घटना गंभीर है इसके साथ ही कहा कि योगी सरकार करहल के दोषियों पर कार्रवाई करेगी। अभी सोनभद्र में हूं जल्द ही पीड़ित परिवार से मिला जाएगा और हर संभव मदद किया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री असीम अरूण
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उपचुनाव में मतदान से ठीक पहले करहल में अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म व हत्या की घटना को समाज कल्याण मंत्री डॉ. असीम अरुण ने बेहद गंभीर बताया है। कहा कि इस कांड ने सपा का सच उजागर कर दिया है। सपा के गुंडे भूल गए हैं कि यह अखिलेश नहीं, योगी जी की सरकार है। इस घटना के एक-एक दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सलखन में जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होने आए मंत्री डॉ. असीम अरुण ने कहा कि सपा को वोट देने से इंकार करने युवती के साथ ऐसी हरकत की गई। सपा जैसी राजनीतिक पार्टी चुनाव प्रभावित करने के लिए इस हद तक जा सकती है, यह बेहद गंभीर बात है। जनता ने ऐसे लोगों को पूरे सिरे से नकारा है, भविष्य में भी सिरे से नकारा जाएगा।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी यह भूल गई है कि योगी जी की सरकार में प्रदेश में कानून का राज है। घटना में गिरफ्तार दोनों दोषियों को दंडित किया जाएगा। सरकार की ओर से परिवार को ताकत देने के लिए हर संभव काम किया जाएगा। डॉ. असीम अरुण ने कहा अभी सोनभद्र में हूं जल्द ही पीड़ित परिवार से मिला जाएगा और हर संभव मदद किया जाएगा।
विज्ञापन