फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP DGP spoke to Sonbhadra's policeman on phone

यूपी डीजीपी ने जाना हाल, भावुक हुआ आरक्षी पूछा, अब पिता की तबीयत ठीक है न, कोई दिक्कत तो नहीं

Thu, 21 May 2020 07:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 21 May 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
UP DGP spoke to Sonbhadra's policeman on phone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हैलो! ‘आशीष’ बोल रहे हैं? डीजीपी सर बात करेंगे। यह आवाज सुनते ही बुधवार की शाम सोनभद्र जिले की राबर्ट्सगंज कोतवाली में आरक्षी आशीष कुमार चतुर्वेदी सकते में आ गए। उन्हें खुशी हुई, जब उधर से डीजीपी ने उनके पिता की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए जानकारी ली। पूछा, उनके पिता की तबीयत अब कैसी है, तबीयत में सुधार है अथवा नहीं। डीजीपी ने सिपाही से यह भी पूछा कि ड्यूटी करने में तो कोई दिक्कत नहीं हो रही है?

विज्ञापन


पुलिस महकमे के प्रदेश के मुखिया से ये शब्द सुन राबर्ट्सगंज कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात आशीष को एकबारगी तो यह विश्वास ही नहीं हुआ कि डीजीपी एचसी अवस्थी ने उनसे सीधे बात की है। सिपाही का कहना था कि जब डीजीपी सर ने उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेनी शुरू की तब यह लगा कि उनको भी उनके पिता की चिंता है।
विज्ञापन


दरअसल, गाजीपुर के सादियाबाद थाने के धिनहा गांव निवासी आशीष ने बताया कि दो मई की रात में उनके पिता सच्चिदानंद चतुर्वेदी की तबीयत खराब हो गई थी। घरवाले उन्हें लेकर वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल गए। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना के डर से इलाज करने से इंकार कर दिया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस कोरोना सहायता केंद्र इकाई के मोबाइल नंबर 9454400544 पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत दर्ज होने के घंटे भर के अंदर उनके पिता का उपचार शुरू हो गया। अब वह स्वस्थ हैं। उसी संबंध में बुधवार की शाम डीजीपी कार्यालय से उनके मोबाइल पर फोन आया। उधर से बोला गया कि आपसे डीजीपी सर बात करेंगे। आशीष के अनुसार, डीजीपी ने पूछा कि आपने पुलिस कोरोना सहायता केंद्र में जो शिकायत दर्ज कराई थी, उसका समाधान हुआ या नहीं।


पिता की तबीयत कैसी है और आपको नौकरी करने में कोई समस्या तो नहीं आ रही है। आशीष ने बताया कि पुलिस कोरोना सहायता केंद्र में शिकायत दर्ज कराने के कुछ देर बाद ही पिता का इलाज शुरू हो गया। बताया कि दो दिन पूर्व पुलिस कोरोना सहायता केंद्र की नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक साधना सिंह ने भी उनसे बात कर पिता की तबीयत के संबंध में जानकारी ली थी। आशीष ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि डीजीपी बात करके उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेंगे। कहा कि डीजीपी से बात करने के बाद से वह उत्साहित हैं। पूरे उत्साह से ड्यूटी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed