फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP: Demand for electricity surges as soon as the rains stop, production continues at full capacity from the units of Anpara in Sonbhadra

यूपीः बारिश थमते ही बिजली की मांग में उछाल, सोनभद्र के अनपरा की इकाईयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन जारी

Sun, 19 Sep 2021 05:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
UP: Demand for electricity surges as soon as the rains stop, production continues at full capacity from the units of Anpara in Sonbhadra
मौसम के करवट बदलते ही प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ने लगी है। रविवार को अधिकतम मांग 19 हजार मेगावाट से अधिक हो जाने के बाद जहां इकाईयों से थर्मल बैकिंग बंद रही। वहीं बंद की गई सोनभद्र की पारीछा सी की इकाईयों को भी लोड पर ले लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार के सापेक्ष रविवार को तीन हजार मेगावाट बढ़कर अधिकतम मांग 19118 मेगावाट पहुंच गई। इस दौरान न्यूनतम मांग भी 11305 मेगावाट रही। रविवार शाम तक बिजली की मांग 14 हजार मेगावाट पार कर जाने से मांग में और वृद्धि की संभावना बनी है। ऐसे में थर्मल बैकिंग रोकते हुए बंद इकाईयों को भी चालू करवाया जा रहा है। पारीछा सी की 250 मेगावाट क्षमता वाली पांचवीं व छठी इकाई उत्पादनरत कर ली गई है। रविवार को अनपरा ए से 521, बी से 906, डी से 477 तथा लैंको से 1113 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया गया। इससे निगम का उत्पादन भी बढ़कर 2814 मेगावाट पहुंच गया।
विज्ञापन

रिहंद डैम का जलस्तर स्थिर
दो दिन अपेक्षित बढ़ाव के बाद सोनभद्र स्थित रिहंद डैम का जलस्तर रविवार को एक बार फिर स्थिर रहा। पिछले 24 घंटे में डैम का जलस्तर मामूली बढ़त के साथ 864.5 फीट से बढ़कर 864.8 फीट ही पहुंच पाया। अभी भी डैम में पिछले वर्ष के सापेक्ष छह फीट कम पानी है। 19 सितंबर 2020 को डैम का जलस्तर 866.8 फीट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed