फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Crime set up depot in forest to black market diesel and petrol three arrested 350 liters of fuel recovered

UP Crime: जंगल में डिपो बनाकर करते थे डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी, तीन गिरफ्तार; 350 लीटर तेल बरामद

Thu, 15 Jan 2026 07:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 15 Jan 2026 07:36 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस ने डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इनके पास से 350 बोतल तेल भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
UP Crime set up depot in forest to black market diesel and petrol three arrested 350 liters of fuel recovered
तेज के टैंकर के साथ शातिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: जिले में अवैध तरीके से डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। चोपन और अनपरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने 350 लीटर से ज्यादा अवैध डीजल-पेट्रोल, टैंकर और तेल निकालने-भरने के उपकरण बरामद किए। 

विज्ञापन




तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी फरार है। टैंकर से डीजल-पेट्रोल निकालकर उसे एकत्रित करते थे और उसे दूसरों को भेजते थे। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई में भी जुट गई है। डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी की शिकायत लगातार बनी हुई थी। 
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर बुधवार की रात चोपन और अनपरा क्षेत्र में एक साथ दबिश दी गई। चोपन के गुरमुरा में सीओ सिटी रणधीर मिश्र और सीओ यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी तो वहां एक टैंकर से तेल निकालने की प्रक्रिया चल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

मौके से पुलिस ने बिहार के नवादा जिले के निवासी राम आशीष कुमार और गुरमुरा निवासी मनीष कुमार पनिका को गिरफ्तार किया। उनका साथी गुरमुरा निवासी सोनू जायसवाल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस टीम ने कुल 120 लीटर डीजल, 20 लीटर पेट्रोल, 200 लीटर क्षमता के पांच ड्रम, 50 लीटर के दो ड्रम, 20 लीटर के दो जर्केन, एक मोटर पंप और दो लोहे के कूप बरामद किया। टैंकर को भी कब्जे में ले लिया गया। 

उधर, सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना अनपरा क्षेत्र के बैरपान में दबिश देकर दो ड्रम और दो जर्केन से कुल 230 लीटर अवैध डीजल बरामद किया। मौके से बैरपान निवासी अमरेश यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी जगत यादव फरार हो गया। तीन खाली गैलन और एक प्लास्टिक पाइप भी बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

एक साथ दो स्थानों पर दबिश के जरिए डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जो भी इस अवैध कारोबार में शामिल मिलेगा, उसके खिलाफ कठोर और उदाहरण बनने वाली कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जाएगा। -हर्ष पांडेय, सीओ पिपरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed