फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP board: Munna Bhai caught caught giving examination, case registered

यूपी बोर्ड: परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्ना भाई, केस दर्ज

Wed, 19 Feb 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
UP board: Munna Bhai caught caught giving examination, case registered
राबर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा ds छात्र-छात्राएं।
सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसी कैमरे की निगरानी में मंगलवार को शुरू हो गई। जिले के 71 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए कुल 45202 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इस बीच पहली पारी में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा में 2703 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, पहली पाली की परीक्षा के दौरान चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज मधुपुर में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए एक युवक को पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए सोनू उर्फ अंकित कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी पाली में परीक्षा के दौरान राजा बलदेव दास बिरला घाटी इंटर कालेज सलखन में इंटरमीडिएट की एक छात्रा अचेत हो गई। प्रधानाचार्य ने महिला शिक्षक के साथ एंबुलेंस से छात्रा को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह सात बजे से केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। केंद्र व्यवस्थापकों की देखरेख में मुख्य द्वार पर परीक्षकों ने परीक्षार्थियों को सघन तलाशी लेने के बाद अंदर प्रवेश करने दिया। डीएम एस. राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज राबट्र्सगंज समेत अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और परीक्षकों को नकलविहिन परीक्षा कराने का निर्देश दिया। उधर एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, सदर एसडीएम यमुनाधर चौहान, सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी, घोरावल एसडीएम प्रकाश चंद्र ने भी अलग-अलग कई केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा हुई। इसमें 27622 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन किन्हींकारणवश 24919 बच्चें ही परीक्षा में शामिल हुए और 2703 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed