फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Board answer sheets will be collected at four collection centers

Sonebhadra News: चार संकलन केंद्रों पर जमा होंगी यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं

Fri, 14 Feb 2025 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
UP Board answer sheets will be collected at four collection centers
सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। तीन सह केंद्र हैं, जबकि एक मुख्य संकलन केंद्र होगा। परीक्षा के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाओं को इन केंद्रों पर ही कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। संकलन केंद्रों पर कैमरे की निगरानी रहेगी। कंट्रोल रूम से भी उस पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रायोगिक परीक्षा समापन के बाद अब 24 फरवरी से लिखित परीक्षा शुरू होनी है। इसमें करीब 47 हजार छात्र-छात्रा शामिल होंगे। परीक्षा के लिए बोर्ड ने पहले ही उत्तर पुस्तिकाएं प्रेषित कर दी थीं। इसे अब केंद्रों पर भेजा जा रहा है। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका संकलन के लिए जिले में चार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। रॉबर्ट्सगंज में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, दुद्धी में राजकीय इंटर कॉलेज और पिपरी में राजकीय इंटर कॉलेज को सह संकलन केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में ही अलग से मुख्य संकलन केंद्र भी होगा। यहां अन्य केंद्रों से आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को रखा जाएगा। सभी संकलन केंद्रों में सीसी टीवी कैमरे से युक्त कमरे को उत्तर पुस्तिका रखने के लिए चिह्नित किया गया है, जिससे वहां की गतिविधियों पर कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जा सके। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में है। केंद्रों को उत्तर पुस्तिका भेजी जा रही है। लिखी हुई उत्तर पुस्तिकाओं के लिए कुल चार संकलन केंद्र बनाए गए हैं। यहां मानक के अनुसार सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed