Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Board: 2726 examiners posted

यूपी बोर्ड: 2726 परीक्षक किए गए तैनात

Tue, 07 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 2726 examiners posted
सोनभद्र। जनपद में बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 50951 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। परीक्षा को नकलविहिन कराने के लिए 80 केंद्रों पर 2726 परीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। यूपी बोर्ड की परीक्षा को नजदीक आता देख शिक्षा विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्दी और घोरावल तहसील क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों मेें यूपी बोर्ड के 80 परीक्षा कराने के लिए 80 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 50951 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 28781 और इंटर के 22170 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। स्कूलों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र वितरित होने लगा है। वहीं परीक्षा को संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। डीआईओएस कार्यालय की मानें तो जिले में परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर करीब 2627 परीक्षकों की तैनात की गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षकों की सूची भी भेजने के साथ ही उन्हें यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत करा दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र यादव ने कहा कि परीक्षा नकलविहिन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed