फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP board: 142 policemen will be posted in plain dress

यूपी बोर्ड : सादे पोशाक में तैनात होंगे 142 पुलिसकर्मी

Mon, 03 Feb 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
UP board: 142 policemen will be posted in plain dress
सोनभद्र। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 71 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सकुशल, नकलविहीन परीक्षा को संपन्न कराने के पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने केंद्रों के आसपास सादे लिबास में 142 पुलिस कर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक केंद्र पर सादे पोशाक में दो-दो पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इस बार सभी परीक्षा केंद्रों का लाइव प्रसारण करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

योगी सरकार यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्त है। परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट में जिलास्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। इसमें लगे 18 कंप्यूटरों से राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल तहसील क्षेत्रों में परीक्षा के लिए बनाए गए 71 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। 19 संवेदनशील एवं दो अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। राजधानी समेत अन्य जिलों में बैठे उच्चाधिकारी भी ऑनलाइन परीक्षा की मॉनिटरिंग करते रहेंगे। 18 फरवरी से छह मार्च तक परीक्षा कराए जाने की तिथि मुकर्रर है। जिले में तीन संकलन केंद्र बनाए गए है। हाईस्कूल के 28318 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 17696 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। वहीं पुलिस परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर अलर्ट हो गई है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के केंद्रों पर परीक्षा के दौरान जरूरत के अनुसार महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है। परीक्षा के दौरान सभी सीओ, थाना/चौकी प्रभारी केंद्रों का भ्रमण करते रहेंगे। इनके अलावा प्रत्येक केंद्रों के आसपास सादे पोशाक में दो-दो जवान तैनात भ्रमण कर परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को पकड़ने के लिए लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण ढंग से यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। परीक्षा में खलल डालने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed