फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   up block chief election 2021: Violence after block pramukh election results samajwadi party workers clashed with police in Sonbhadra

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: सोनभद्र में चुनाव परिणाम के बाद उपद्रव, पुलिस से भिड़े सपाई, पथराव में सीओ समेत चार घायल

Sat, 10 Jul 2021 06:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Jul 2021 06:39 PM IST
सार

नगवां ब्लॉक में कांटे के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद बवाल मच गया। उपद्रव में रॉबर्ट्सगंज के पूर्व चेयरमैन का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान वाहन में सवार पूर्व चेयरमैन समेत दो को चोट आई हैमौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
up block chief election 2021: Violence after block pramukh election results samajwadi party workers clashed with police in Sonbhadra
मौके पर मौजूद पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान नगवां ब्लॉक में परिणाम की घोषणा के बाद जमकर बवाल हुआ। गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सपाई पुलिस से भिड़ गए। तीखी नोक-झोंक के बाद पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी लाठी भांजकर सपाइयों को खदेड़ा।

विज्ञापन


पथराव में सीओ सदर आशीष मिश्र और एक पुलिसकर्मी को चोट आई। रॉबर्ट्सगंज से भाजपा के पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन सवार पूर्व चेयरमैन समेत दो लोग भी जख्मी हुए हैं। देर शाम तक बवाल चलता रहा। मौके पर पुलिस-प्रशासन के अफसरों के साथ भारी फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन


नगवां ब्लॉक से सपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला रहा। संवेदनशीलता को देखते हुए सुबह से ही भारी फोर्स ब्लॉक मुख्यालय पर डटी रही। तीन बजे तक गहमागहमी के बीच मदान संपन्न हुआ। इसके बाद मतगणना में भाजपा प्रत्याशी आलोक सिंह को 23 और सपा की राधिका देवी को 20 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

up block chief election 2021: Violence after block pramukh election results samajwadi party workers clashed with police in Sonbhadra

परिणाम की घोषणा होते ही सपाई उग्र हो गए। पुलिस-प्रशासन पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनकी पुलिस से नोक-झोंक हुई। आरोप है कि इसके बाद सपाइयों ने पथराव शुरू कर दिया। फोर्स ने लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ा। बावजूद काफी देर तक पथराव होता रहा। पथराव से सीओ सदर आशीष मिश्र और पिकेट पर तैनात एक पुलिसकर्मी को चोट आई।

इस रास्ते से गुजर रहे रॉबर्ट्सगंज के भाजपा के पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन सवार पूर्व चेयरमैन और संजय जायसवाल को भी चोट आई। बवाल की सूचना पाकर मुख्यालय से भारी फोर्स मौके पर पहुंची। शाम सवा पांच बजे तक माहौल शांत नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed