फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Assembly election 2022 Priyanka Gandhi rally in Sonebhadra said If Congress government formed then bring recruitment revolution in uttar pradesh

UP Chunav 2022: सोनभद्र में प्रियंका गांधी बोलीं- कांग्रेस की सरकार बनी तो यूपी में लाएंगे भर्ती क्रांति, महंगाई करेंगे कम

Thu, 03 Mar 2022 03:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Mar 2022 03:09 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने सोनभद्र के ओबरा विधानसभा में रैली को संबोधित किया। भाजपा सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठाए। कहा कि यूपी में हम विकास की राजनीति चाहते हैं, धर्म-जाति की नही। 

विज्ञापन
UP Assembly election 2022 Priyanka Gandhi rally in Sonebhadra said If Congress government formed then bring recruitment revolution in uttar pradesh
सोनभद्र में प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों, नौजवानों, छोटे व्यापारियों और महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह यूपी में विकास की राजनीति करना चाहती हैं। ऐसी राजनीति जिसमें जाति-धर्म के बजाय रोजगार की बात हो।

विज्ञापन


अच्छी शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य, लाभपरक खेती की बात हो। अगर आप कांग्रेस की सरकार यूपी में लाते हैं तो दशकों बाद ऐसी सरकार देखेंगे जो आपके हित के लिए दिन-रात काम करती दिखेगी। उन्होंने युवाओं के लिए भर्ती क्रांति लाने की बात कही।
विज्ञापन


सोनभद्र और चंदौली में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने महंगाई, बेरोजगार और छुट्टा पशुओं की समस्या पर भाजपा सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि सरकारी विभागों में 12 लाख पद खाली हैं। पांच साल तक इन्होंने ये पद नहीं भरे, मगर अब चुनाव आने पर रोजगार देने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। इस सरकार ने रीढ़ को ही कमजोर कर दिया। कहा कि यूपी सरकार की गलत नीतियों से यहां छुट्टा पशुओं की समस्या है। छत्तीसगढ़ में भी यही समस्या थी लेकिन वहां की सरकार ने इसके लिए नीति बनाई। गोबर खरीदने की योजना से लोगों ने छुट्टा पशुओं को अपने पास रखना शुरू कर दिया।

समस्याएं दूर तभी होंगी, जब सरकार की नीति और नीयत ठीक होगी। भाजपा सरकार के लोग चुनाव के समय आपके बीच आकर मुफ्त राशन, नमक, खाते में पैसा देने की याद दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो हम भर्ती क्रांति लाएंगे। परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया में सिर्फ छह माह का अंतर होगा।

अगर कोई अधिकारी इसमें फेरबदल करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कानून लाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए यात्रा मुफ्त होगी। महिलाओं के लिए बसों में सफर मुफ्त होगा। घोषणा पत्र में किए गए वादे गिनाते हुए प्रियंका ने कहा कि हम नहीं चाहते कि आप पिछड़े और गरीब बने रहें।

आप सशक्त बनिए, अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाइए। लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे बड़ी होती है। अपना वोट जिम्मेदारी के साथ ऐसे व्यक्ति को दीजिए, जो आपकी समस्याओं का समाधान ढूंढे और उसे दूर कराने के लिए लड़ सके। कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई कम होगी। रोजगार मिलेगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर गरीबों और युवाओं को गुमराह कर रही है। युवाओं को रोजगार देने की बजाए उन्हें भड़का और बरगलाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। गरीबों को और गरीब बनाने की साजिश की जा रही है।  प्रधानमंत्री किसानों को बकाया तो नहीं दे पा रहे  लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ का जहाज खरीद कर घूम रहे हैं।

देश में गरीबों व नौजवानों को रोजगार देने के बजाए उन्हें जाति और धर्म के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के संरक्षण में माफिया खुलेआम घूम रहे हैं और सरकार अपराध मुक्त प्रदेश का दावा कर रही है। जिस केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे ने किसानों को रौंद दिया, उसी को अपने साथ लेकर गृहमंत्री घूम रहे हैं। देश में गरीब को और गरीब बनाने की साजिश रची जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed