फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Unity Iftar given paighaam

इफ्तार में दिया एकता का पैगाम

Sat, 04 Jul 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 04 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Unity Iftar given paighaam
युवक कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर स्थित मस्जिद में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें इफ्तार के बाद नमाज अदा की गई। इस मौके पर एक साथ इफ्तार कर हिंदू-मुस्लिम एकता का पैगाम दिया गया।
विज्ञापन

ब्रह्मनगर स्थित मस्जिद पर शुक्रवार को विभिन्न धर्मों के लोग रोजा इफ्तार पार्टी में इकट्ठा हुए।

यहां हिंदू भाइयों ने मुस्लिमों के लिए रोजा खोलने का सामान लगाया। अजान के बाद रोजा खोला गया और फिर नमाज अदा की गई। युवक कांग्रेस की ओर से हुए इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी ने कहा कि इस रमजान के पवित्र माह में रोजा अफ्तार पार्टी आपसी सौहार्द को और मजबूत करता है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अमित चतुर्वेदी, मोहम्मद अकरम, उस्मान, सैफ, सलीम, शफीक खां आदि रहे। चोपन प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर के जामा मस्जिद में नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की ओर से 15वें रमजान पर शुक्रवार को इफ्तार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिमों ने रोजा खोलकर मगरीब की नमाज अदा की। डाला प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार क्षेत्र के जामा मस्जिद में ग्राम पंचायत सदस्य पारस यादव द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन शुक्रवार की शाम किया गया। रोजेदारो ने देश एवं देशवासियों की सलामती की दुआएं मांगी। शक्तिनगर संवाददाता के अनुसार शुक्रवार की शाम खड़िया बाजार स्थित जामा मस्जिद के सामने आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में सभी समुदायों के लोगों ने हिस्सा लेकर सामाजिक सौहार्द की मिशाल पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed