फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   United appeal to cancel labor code

Sonebhadra News: लेबर कोड रद्द कराने के लिए एकजुट होंने की अपील

Sun, 18 Feb 2024 09:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
United appeal to cancel labor code
पिपरी स्थित सब ऑर्डिनेट क्लब में रविवार को ठेका मजदूर यूनियन का 21वां सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें मजदूराें की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उसके समाधान की रुपरेखा बनाई गई। इस दौरान नई कार्यकारिणी गठित करते हुए कृपाशंकर पनिका को अध्यक्ष और तेजधारी गुप्ता को मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा तीरथ राज यादव उपाध्यक्ष, मोहन प्रसाद संयुक्त मंत्री, शेख इम्तियाज प्रचार मंत्री, गोविंद प्रजापति कोषाध्यक्ष और अंतलाल खरवार को कार्यालय सचिव चुना गया। सम्मेलन में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से जुड़े मजदूरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता यूपी वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने कहा कि लंबे संघर्षों से हासिल श्रम कानूनों की जगह लेबर कोड संसद से पारित कराया गया है, जिसका मकसद मजदूरों का शोषण करना है। इस लेबर कोड में 12 घंटे काम के प्रावधान, मजदूरों का नियमितीकरण व समान काम का समान वेतन के प्रावधान को खत्म किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा मंच के प्रदेश संयोजक राजेश सचान ने 19 फरवरी को आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) को महज चुनावी प्रोपेगैंडा बताया। सम्मेलन में लेबर कोड को रद्द करने, ठेका मजदूरों की पक्की नौकरी, न्यूनतम मजदूरी का वेज रिवीजन, अनपरा और ओबरा में ईएसआई अस्पताल का निर्माण, रेणुकूट के ईएसआई अस्पताल को मजबूत करने आदि मांगे रखी गईं।

इस मौके पर सीटू के पूर्व जिलाध्यक्ष अवध राज सिंह, बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री विशंभर सिंह, बिजली कर्मचारी संघ पिपरी के मंत्री रवि कुमार, रेणुकूट के सभासद नौशाद , पिपरी के पूर्व सभासद मारी, मजदूर किसान मंच के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड, इंद्रदेव खरवार, महेंद्र प्रताप सिंह, मंगरू प्रसाद श्याम, हरिनाथ खरवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed