फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Unique protest against power cuts SP workers raised slogans by running fans with their hands demanding impro

Sonbhadra News: बिजली कटौती का अनोखा विरोध; सपाइयों ने हाथों से पंखा चलाकर लगाए नारे, सुधार की मांग

Wed, 21 May 2025 07:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 21 May 2025 07:33 PM IST
सार

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की आंख मिचौनी राजनीतिक मुद्दा बन रही है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता ने हाथ वाला पंखा लेकर प्रदर्शन किया और व्यवस्था के सुधार की मांग की।

विज्ञापन
Unique protest against power cuts SP workers raised slogans by running fans with their hands demanding impro
बिजली व्यवस्था के सुधार को लेकर अनोखा विरोध - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बेतहाशा बिजली कटौती और पेयजल संकट के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। हाथ पंखा लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र में जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती चरम पर है।

विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में पानी की समस्या भी बनी हुई है। सरकार का हर घर जल योजना केवल कागजों पर सिमट कर रह गई। मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल जनता को परेशान कर रही है। आज जनता बिजली कटौती से आजिज हो चुकी है।
विज्ञापन


युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने कहा कि जिले के ग्रामीण इलाकों में हर घर नल से जल योजना के तहत कनेक्शन तो मिला है, लेकिन पानी नहीं आता। प्रदर्शन में पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, राजेश कुमार यादव, छवि नाथ यादव, शैलेश पटेल, धीरेंद्र कुमार, गोपाल दास, नीरज गोस्वामी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed