फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Union Minister Hardeep Singh Puri said, law and order in UP is better than Punjab

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, पंजाब से बेहतर है यूपी की कानून व्यवस्था

Mon, 03 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Hardeep Singh Puri said, law and order in UP is better than Punjab
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारो से वार्ता करते केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी। - फोटो : SONBHADRA
केंद्रीय आवास, शहरी मामले और पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यूपी की कानून व्यवस्था को पंजाब से बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से यूपी में यह बदलाव आया है। यही कारण है कि अब उद्यमी पंजाब के बजाय उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाना पसंद कर रहे हैं। यहां फिल्म सिटी बन रही है। विकास के कई ऐतिहासिक काम हो रहे हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने योगी सरकार के कामकाज को सराहा। कहा कि पहले यूपी में सिर्फ बातें होती थीं। कार्यों का शिलान्यास तो होता था लेकिन उसे पूरा होने में दशकों लग जाते थे। अब योगी सरकार शिलान्यास भी कर रही है और समयबद्ध ढंग से काम पूरा कराकर खुद उद्घाटन भी कर रही है। गरीब को आवास और राशन मुफ्त मिल रहा है। अकेले सोनभद्र में ही 70 हजार लोगों को पक्के आवास मिले हैं, जबकि पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार में यह आंकड़ा सिर्फ 17 हजार था। मंत्री ने एयर इंडिया के निजीकरण के सवाल पर कहा कि घाटे में जा रही एयर इंडिया को बचाने में सात से आठ हजार करोड़ रुपये हर वर्ष खर्च हो रहे थे। एयर इंडिया को बंद करना या इसके निजीकरण का ही हमारे सामने विकल्प था। इसमें हमने निजीकरण को बेहतर माना। अब हर साल आठ हजार करोड़ रुपये बचेंगे, जिसका उपयोग जन सुविधाओं की बेहतरी और विकास पर होगा। इसके पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी निधि के साढ़े चार करोड़ रुपये से होने वाली विकास की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसे समयबद्ध ढंग से पूरा कराने का निर्देश दिया। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दाम घटाना अभी संभव नहीं
पेट्रोल-डीजल की महंगाई के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दामों को नियंत्रित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। पूर्व के 140 लाख का बांड बकाया है जिसकी अभी भरपाई हो रही है। पेट्रोल के दाम अंतरराष्ट्रीय मूल्य और एक्साइज ड्यूटी पर निर्भर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब 19.56 डालर प्रति बैरल दाम था, तब भी केंद्र ने एक्साइज को 32 प्रतिशत रखा और जब दाम बढ़े तब भी इतना ही रखा। राज्यों की ओर से अलग-अलग वैट लगाया जाता है। केरल हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद जीएसटी काउंसिल की बैठक में यह मुद्दा उठा लेकिन कई राज्य सरकारों ने इस पर सहमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा में टेका मत्था
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सुबह राबर्ट्सगंज नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचे। यहां मत्था टेका। अरदास में शामिल हुए। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। कुछ देर सिख संगत के साथ बैठे। वह करीब 15 मिनट यहां रुके। इस दौरान व्यापार संगठन की ओर से कौशल शर्मा, राजेश गुप्ता आदि ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न कार्यो का शिलान्यास  करते केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।

कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न कार्यो का शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed