{"_id":"680e4cc4c41220e76c01f86b","slug":"union-minister-anupriya-patel-reached-the-house-of-mahendra-singh-who-died-in-a-road-accident-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: सड़क हादसे में मृत महेंद्र सिंह के घर पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, परिजनों से मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: सड़क हादसे में मृत महेंद्र सिंह के घर पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, परिजनों से मिलीं
Sun, 27 Apr 2025 08:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 27 Apr 2025 08:57 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सड़क हादसे में मृत महेंद्र पटेल के घर पहुंची और परिजनों को सांत्वना दी। बता दें कि मृतक अपना दल एस के जिला मीडिया सचिव एवं प्रवक्ता थे।
विज्ञापन
अपना दल कार्यकर्ता के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अपना दल एस जिला मीडिया सचिव एवं प्रवक्ता महेंद्र पटेल समेत 2 लोगों की सड़क हादसे में मौत के बाद उनके दसवां के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनके घर कुसम्हा गांव जाकर मृतक परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बताते चलें कि बीते 16 अप्रैल की रात अपना दल एस के जिला मीडिया सचिव महेंद्र सिंह पटेल (29) पुत्र चंद्र पटेल व रामसूरत पटेल (52) पुत्र तिलकधारी निवासी ग्राम कुसुम्हा बुधवार को रात शादी समारोह से निमंत्रण करने के बाद शाहगंज की तरफ से बाइक से अपने घर कुसुम्हा वापस जा रहे थे कि मुड़ीलाडीह के पास एक सियार सामने आ गया। सियार से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
बाइक से दोनों अनियंत्रित होकर गिर पड़े। तभी अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई।इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी सोनभद्र को फोन करके मृतक परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना ,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मृतक परिवार को दिए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने दुर्घटना में मृतक परिवार को अभी तक कोई भी लाभ न दिए जाने पर उप जिलाधिकारी घोरावल एवं तहसीलदार घोरावल से नाराजगी जाहिर किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुसुम सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहनलाल बियार, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार घोरावल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, अपना दल एस के कार्यकर्ता ,पदाधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन