{"_id":"5fdf59d48ebc3e3b8745df14","slug":"unidentified-vehicle-collision-killed-three-bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन श्रमिकों को मारी टक्कर, दो ने मौके पर तो एक ने अस्पताल में तोड़ा दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन श्रमिकों को मारी टक्कर, दो ने मौके पर तो एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
Mon, 21 Dec 2020 12:20 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बग्घानाला के समीप शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। दो की मौके पर जबकि तीसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। तीनों ही श्रमिक थे। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने तीनों के शवों को घरवालों को सुपुर्द कर दिया। उधर, हादसे के बाद बाइक में टक्कर मारने वाला चालक मयवाहन फरार हो गया।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब दस बजे बग्घानाला के समीप डाला से चोपन की ओर जा रही एक बाइक में विपरीत दिशा से जा रहा अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में बाइक पर सवार चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी गांव निवासी विनोद (28) और सलखन निवासी राजकुमार (35) ने वहीं दम तोड़ दिया, जबकि पन्नूगंज के भरसही निवासी रमाकांत पाठक (35) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति की सूचना पर एसओ नवीन तिवारी मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी चोपन तथा मृतकों को पीएम के लिए भेजा। सीएचसी चोपन में उपचार के बाद डाक्टर ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
यहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी भी मौत हो गई। चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया शवों को घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतकों के परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।