फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Under 14 Recurve Kanpur and Agra Division tops

Sonebhadra News: अंडर 14 रिकर्व कानपुर और आगरा मंडल अव्वल

Wed, 29 Nov 2023 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Under 14 Recurve Kanpur and Agra Division tops
सोनभद्र। संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चल रही 67वीं प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिकर्व और कंपाउंड राउंड के मुकाबले हुए। अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए लक्ष्य पर निशाना साधा।
विज्ञापन

जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम कृष्ण यादव की ओर से प्रतिभागियों में फल वितरित कराया गया। बुधवार को हुई अंडर 14 रिकर्व राउंड बालिका ओवरआल में भूमि सम्राट राव कानपुर मंडल प्रथम, आयशा प्रजापति गोरखपुर मंडल द्वितीय, किंजल शर्मा आगरा मंडल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग में ओम तिवारी आगरा मंडल प्रथम, यश मौर्या वाराणसी मंडल द्वितीय, उत्कर्ष द्विवेदी अयोध्या मंडल को तृतीय स्थान मिला। अंडर 14 कंपाउंड राउंड में ओवरआल निष्ठा गुप्ता आगरा मंडल प्रथम, बालक ओवरआल में स्वरित स्वरूप आगरा अव्वल रहे। इसी प्रकार अंडर 17 इंडियन राउंड बालक वर्ग ओवरआल में अभय कुमार पटेल वाराणसी मंडल प्रथम, कुणाल मेरठ मंडल द्वितीय, अंकुश मेरठ मंडल तृतीय और आदित्य मेरठ मंडल चतुर्थ स्थान पर रहे। 40 मीटर बालक में कुणाल मेरठ प्रथम, अभय कुमार पटेल वाराणसी द्वितीय, आकाश कुमार मेरठ तृतीय रहे। 30 मीटर बालक में अभय कुमार पटेल वाराणसी प्रथम, कुणाल मेरठ द्वितीय और अंकुश मेरठ तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 17 इंडियन राउंड बालिका वर्ग ओवरआल में ज्योति मेरठ मंडल प्रथम, दीक्षा मिश्रा विंध्याचल मंडल द्वितीय, अदिति सिंह वाराणसी मंडल तृतीय, 40 मीटर बालिका में दीक्षा मिश्रा विंध्याचल मंडल प्रथम, ज्योति मेरठ मंडल द्वितीय, अदिति सिंह वाराणसी मंडल तृतीय, 30 मीटर बालिका में ज्योति मेरठ मंडल प्रथम, अदिति सिंह वाराणसी मंडल द्वितीय और तनु मेरठ मंडल तृतीय रहीं।

दूसरे दिन की प्रतियोगिता की समाप्ति पर लखनऊ की कवियित्री सुमन दुबे ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने को प्रेरित किया। निर्णायक मंडल में राकेश सिंह, अरविंद गौतम, कपिल वर्मा, अभिषेक सिंह, गौतम, मनीषा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed