फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrolled vehicle hits several vehicles, four injured

Sonebhadra News: अनियंत्रित वाहन ने कई वाहनों को मारी टक्कर, चार घायल

Sun, 12 May 2024 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled vehicle hits several vehicles, four injured
थाना क्षेत्र रींवा-रांची मार्ग के काशीमोड़ पर रविवार की शाम को अनियंत्रित चार पहिया वाहन कई लोगों को टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान दो बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन सवार मौके से फरार हो गए और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो लोगों को हालत गंभीर होने के कारण उन्हे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार की शाम चार पहिया वाहन औड़ीमोड़ से डिबुलगंज की ओर जा रहा था। काशीमोड़ हीरो एजेंसी के समीप विपरित दिशा से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक पर बैठे दुल्लापाथर निवासी हरिशंकर (40) पुत्र राम सुभग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पुत्री रीतिका (13) को भी चोट आई है। रितिका अपने पिता के साथ काशीमोड़ पर स्कूल का कॉपी-किताब लेने आई थी।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद वाहन डिबुलगंज की ओर तेजी से भाग रहा था। तभी बस स्टैंड के आगे भागने के चक्कर में ट्रेलर को ओवरटेक करते समय छोटा हाथी वाहन से जाेरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन उछलकर कुछ दूर जा गिरा। इस दौरान एक अन्य बाइक सवार चपेट में आ गया। घटना में सिंगरौली के कुटिया निवासी आरोही (8) पुत्री सुनील सिंह के दोनों पैर में गहरी चोट लगी है। सुनील डिबुलगंज अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। देर शाम परिवार के साथ अपने घर जा रहे थे। घटना के दौरान दुर्घटनाग्रस्त थार वाहन के सभी एयरबैग खुल गए और वाहन का चक्का टूटकर कुछ दूर जा गिरा। घटना के बाद सुरक्षित बचे सभी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना अनपरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। तत्पश्चात हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम को खुलवाया। गंभीर रूप से घायल रीतिका और हरिशंकर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को उनके परिजन बैढ़न स्थित ट्रॉमा सेंटर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed